सीबीआई की विशेष अदालत में बृहस्पतिवार को रोहतक के अपना घर मामले में सुनवाई हुई।
अपना घर में रहने वाली अनीता बतौर गवाह पेश हुई।
अनीता ने अपने बयान में साफ कहा कि उसके सामने ही वहां रहने वाली महिलाओं से यौन उत्पीड़न किया जाता था।
अदालत में ऑन कैमरा प्रोसीडिंग में उसने बयान दर्ज करवाए कि इन घटनाओं को उसने अपने सामने होता देखा है।
उसने आरोपी जयभगवान का नाम भी लिया। अपना घर में यौन उत्पीड़न का खुलासा होने के बाद से पंचकूला की सीबीआई की अदालत में इस मामले में सुनवाई चल रही है।
अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी। वकील एसपीएस परमार ने बताया कि सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। अनीता की गवाही बेहद अहम मानी जा रही है, लेकिन बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि सीबीआई के दबाव में अनीता ने गवाही दी है।