फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण दर के अलावा मृत्यु दर और रिकवरी रेट में भी इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण फैलने की दर के साथ मृत्यु दर व रिकवरी रेट में भी इजाफा हो रहा है। हालत यह है कि संक्रमण जिला जेल की दीवारों को भेद कर अंदर पहुंच रहा है। जिला जेल में छह कोरोना संक्रमित कैदियों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पीजीआईएमएस के पांच डॉक्टर, आठ विद्यार्थी, चार शिक्षक व एक प्रिंसिपल भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 66 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है और दो नई मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 108 पहुंच गया है। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण फैलने की दर 5.40 प्रतिशत हो गई है और रिकवरी रेट 90.35 प्रतिशत पहुंच चुकी है। अब तक जिले में 9948 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है और कोरोना से जंग जीत चुके मरीजों की संख्या 8989 पहुंच गई है। फिलहाल जिले में 851 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं, इसमें से 49 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं तो 802 होम आइसोलेशन में हैं। रविवार को काठमंडी के 75 साल के व्यक्ति के अलावा झज्जर चुंगी के 48 साल के व्यक्ति ने पीजीआईएमएस में कोरोना के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। विभाग के अनुसार रविवार को बुजुर्ग, बिजनेसमैन, गृहिणी, दुकानदार, सेवानिवृत्त, एसबीआई स्टाफ, बैंक मैनेजर, निजी होटल स्टाफ, मजदूर, गोहाना जीएच का स्टाफ, एचडीएफसी बैंक का स्टाफ आदि संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

नवंबर माह का संक्रमण स्तर व रिकवरी रेट
तिथि संक्रमण रिकवरी मौत
01 5.00 88.00 79
02 5.00 87.45 79
03 5.01 87.02 79
04 5.03 86.04 79
05 5.04 87.00 81
06 5.06 87.04 83
07 5.10 87.02 83
08 5.14 86.07 83
09 5.16 86.03 83
10 5.21 88.52 85
11 5.24 88.00 87
12 5.27 87.06 89
13 5.31 87.04 89
14 5.34 87.01 89
15 5.40 88.02 91
16 5.38 88.96 91
17 5.38 88.63 94
18 5.40 89.41 97
19 5.37 89.60 100
20 5.40 89.50 103
21 5.39 89.50 106
22 5.40 90.35 108
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें