फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीएड में 82.68 प्रतिशत अंक लेकर अनुपमा रही अव्वल

Fri, 23 Aug 2024 06:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
-फोटो 52 : बीएड द्वितीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा क
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बीएड में 82.68 प्रतिशत अंक लेकर अनुपमा प्रथम स्थान पर रहीं। 81.65 प्रतिशत अंक लेकर अंजू द्वितीय और 80.68 प्रतिशत अंकों के साथ सीमा ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

6 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 39 विद्यार्थियों के 75 से 80 प्रतिशत तो 30 विद्यार्थियों के 70 से 75 प्रतिशत और 13 विद्यार्थियों ने 65-70 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने छात्राओं से कहा कि कर्म करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। दृढ़ संकल्प लेकर परिश्रम करते रहेंगे तो परिणाम जरूर मिलेगा।
महाविद्यालय न केवल छात्राओं के बौद्धिक विकास अपितु छात्राओं के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास पर भी बल देता है। महाविद्यालय समाज को अच्छे अध्यापक देने के लिए वचनबद्ध है। प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर छात्राओं व प्राध्यापिकाओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें