रोहतक। ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में अनुज का चयन हुआ। अनुज ने बताया कि उसने 2018 में कुश्ती खेलना शुरू किया था। पिता कुलदीप किसान, मां मुनि गृहिणी व तीन भाई-बहन है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के मेहर सिंह अखाड़े में कोच रणबीर ढाका के पास अभ्यास करता हूं, लेकिन मूलरूप से हिसार जिले का निवासी हूं। अप्रैल में माह में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। मई में आयोजित कैडेट नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। जून में आयोजित कैडेट एशिया प्रतियोगिता में भाग लिया। अखाड़ा संचालक मोहित मलिक, कोच रवि अहलावत, कोच सोनू, कोच रिंकू, कोच हरदीप, रिटायर कैप्टन धर्मवीर हुड्डा व कोच जयवीर ने अनुज को बधाई दी। संवाद