जिला विकास भवन में अंत्योदय मेले को लेकर बैठक करते अधिकारी । विज्ञप्ति
रोहतक। आगामी 1 से 16 मई तक खंड, नगर निगम व नगर पालिका स्तर पर मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मेले आयोजित किये जाएंगे। प्री-काउंसलिंग के तहत मेलों के आयोजन से पूर्व सभी लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें अपनी पसंद की योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करें।
एडीसी महेंद्रपाल ने बताया कि इन मेलों के प्रभारी संबंधित उपमंडलाधीश रहेंगे। इस बार आयोजित होने वाले अंत्योदय मेलों का कार्यक्रम मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। सभी अधिकारी इन मेलों को गंभीरता से लें ताकि लक्षित परिवारों की वार्षिक आय को बढ़ाया जा सके।
अधिकारी परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों को गंभीरता से करवाएं दुरुस्त
एसडीएम राकेश कुमार सैनी ने कहा कि कुछ युवा विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसलिए अधिकारी परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के आंकड़ों को गंभीरता से दुरुस्त करवाए। अधिकारी एक रजिस्टर दुरुस्त करवाकर सभी आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को दर्ज करवाए ताकि यथाशीघ्र उनके मुद्दों को सुलझाकर उन्हें राहत दी जा सकें।
इस दौरान सांपला के उपमंडलाधीश सुभाष चंद्र जून, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ. जितेंद्र मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह, रेनू खत्री, नगर निगम के जोनल टैक्स अधिकारी जगदीश चंद्र व संदीप कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व नगर पालिका सचिव मौजूद रहे।