20-दृश्य कला विभाग में सीनियर व जूनियर विद्यार्थियों के साथ मौजूद विभागाध्यक्ष प्रो. संजय। संव
रोहतक। एंटी रैगिंग अभियान के तहत विद्यार्थियों ने एमडीयू के दृश्य कला विभाग में अनूठे लाइव इंस्टॉलेशन आर्टवर्क के माध्यम से मंगलवार को सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों के बीच सहयोग, सम्मान और सकारात्मक संबंधों का संदेश दिया। इंस्टॉलेशन में बरगद के पेड़ को प्रमुखता दी गई है जो ज्ञान, स्थिरता और मार्गदर्शन का प्रतीक है। इसे गौतम बुद्ध के बोधि वृक्ष से भी जोड़ा गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने बताया कि आर्टवर्क में विद्यार्थियों ने आम और अन्य फलों के आकार की कलाकृतियां बनाकर उन्हें पेड़ का हिस्सा बनाया। इसके जरिए यह संदेश दिया गया कि जिस तरह पौधों और फलों की देखभाल से उनका विकास होता है। उसी तरह सीनियर विद्यार्थी अपने अनुभव और सलाह से जूनियर्स को आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से नए विद्यार्थियों के स्वागत और सुरक्षित माहौल का संदेश दिया। संवाद