झज्जर। पुलिस टीम ने जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी मातनहेल सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि राजेश निवासी मालियावास जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि 13 सितंबर 2022 को अपने परिवार के साथ घर पर ही था। इस समय दो लड़के घर के अंदर घुस गए और लड़ाई झगड़ा करते हुए उसके ऊपर फायरिंग कर दी। उनके साथ 6-7 लड़के और भी थे। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिससे इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान महिपाल निवासी बोडिया जिला झज्जर के तौर पर की गई।