फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कॉलेज और विवि में सालाना फीस बढ़ोतरी बंद हो

Wed, 07 Feb 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहीद भगत सिंह छात्र संगठन ने हरियाणा सरकार व एमडीयू कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए मंगलवार को मुख्य मांगों को दोहराया। वहीं विश्वविद्यालय के गेट नंबर-2 पर सरकार का पुतला जलाया। भगत सिंह छात्र संगठन ने बताया की यदि इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अपनी आवाज को चंड़ीगढ़ मुख्यमंत्री दफ्तर तक लेकर जाएंगे। वहीं अध्यक्ष प्रदीप मोटा ने कहा कि अगर सरकार छात्रों की हित में फैसला नहीं लेती है तो 13 फरवरी को छात्रों के साथ मिलकर एमडीयू के गेट पर ताला लगा दिया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रधान हिमांशु देसवाल, जाट कॉलेज प्रधान प्रिंस धनखड़, चिराग शर्मा, सौरभ ढुल, राहुल कुंडू, लक्ष्य धनखड़, हितेश, प्रवेश, चांद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह हैं मांगें
-प्रदेश के सभी कॉलेज व विश्वविद्यालय में सालाना 10 फीसदी फीस बढ़ोतरी बंद हो।
-महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में पिछले पांच वर्षो से खिलाड़ियों के मेडल व प्राइज मनी नहीं दी जा रही है, दिया जाए।
-एमडीयू में पीएचडी में एडमिशन के प्रक्रिया से छात्र संतुष्ट नहीं हैं, इसे बदला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें