29jjrp01 झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शिक्षक
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में योग क्लब एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग एवं खेल के महत्त्व पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का संयोजन योग क्लब प्रभारी प्राध्यापक शिवशंकर ने किया। स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि ने पहला, द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनिया ने दूसरा स्थान बनाया।
इसी प्रकार से स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा दीपिका और बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र पंकज ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डाॅक्टर दलबीर सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णय डाॅ. श्रीकृष्ण दूहन, प्रदीप यादव और कुलदीप ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. राजेंद्र अरोड़ा, प्रवक्ता डॉक्टर अरुण कुमार, डाक्टर मनोज और कृष्ण कुमार मौजूद रहे।