10 रोहतक के कृपाल नगर में एथलेटिक्स खिलाड़ी अंजलि शर्मा का स्वागत करते मुख्य अतिथि भाजपा जिला
रोहतक। कृपाल नगर में रविवार को एथलेटिक्स खिलाड़ी अंजलि शर्मा का स्वागत किया गया। नेपाल में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में अंजललि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोच संदीप पानु ने बताया कि भारत व नेपाल के 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने अंजलि को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुधीर शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, शिवनारायण शर्मा, प्रवीण अत्रि, धर्मबीर निजामपुर व कृपाल नगर वासियों ने अंजलि की आगामी प्रतियोगिताओं के लिए जीत की कामना की। संवाद