जींद। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अनिल रंगा को राज्य उपप्रधान का पदभार सौंपा है। नवनियुक्त राज्य उपप्रधान अनिल रंगा ने इसको लेकर पार्टी संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, हरियाणा के वरिष्ठ उपप्रधान अनुराग ढांडा का आभार जताया।