0 9 : हाउसिंग बोर्ड सेक्टर तीन में कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर को प्रशंसा पत्र
रोहतक। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम हाउसिंग बोर्ड सेक्टर तीन वार्ड 9 में हुआ। सर्किल सुपरवाइजर प्रतिमा ने सर्किल की सभी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी रोहतक शहरी शालिनी ने अभिभावकों को बच्चों के उचित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और समुचित विकास के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।