फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर को भी मुहिम से जोड़ेें

Wed, 31 Jul 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30jjrp02 झज्जर।एम डी डी आफ इंडिया  की ओर  चलाए जा रहे बाल विवाह एवं बाल मजदूरी मुक्त अभियान के 
विज्ञापन
झज्जर। एमडीडी ऑफ इंडिया (भारत के निराश्रित और बेसहारा लोगों के लिए मिशन) के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के अभियान को लेकर शहर में दौरा किया। उन्होंने विधायक गीता भुक्कल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर को भी मुहिम से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

संस्था सदस्य सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगडा ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों को नाबालिग माना जाता है। बाल विवाह करवाने से 2 साल तक की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। उन्होंने आमजन से कहा कि बाल विवाह से संबंधित जानकारी बाल विवाह निषेध अधिकारी, पुलिस हेल्पलाइन 112, मजिस्ट्रेट या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क कर दें। गीता भुक्कल ने सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एमडीडी औफ इंडिया द्वारा जागरूकता अभियान बहुत ही सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें