रोहतक। स्वास्थ्य विभाग रोहतक के सहयोग से सुनो नहरों की पुकार मिशन की ओर से नेकीराम महाविद्यालय में एनीमिया मुक्त ड्राइव चलाया गया। मिशन के संरक्षक दीपक छारा ने बताया कि कॉलेज में प्राचार्या डॉ. लोकेश बल्हारा व स्टाफ सदस्यों ने इस कार्य के लिए भरपूर सहयोग दिया। अजय हुड्डा ने बताया कि अभियान में 145 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 2 छात्राओं का स्वास्थ्य व एचबी सही पाया गया। इस मौके पर डॉ. भवर सिंह, डॉ. नेहा दहिया, विशाल, जतिन मलिक, मीनाक्षी, प्रियंका, नेहा, एकता, योगिता, कमल, आदित्य मौजूद रहे। ब्यूरो