फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बच्चों में मिली खून की कमी, आंखें भी कमजोर

विज्ञापन
बच्चे का चेक अप करते चिकित्सक।
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम व यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ी साध में कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक के बच्चों का स्वास्थ्य चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएचसी सांपला से आए डॉ. आशीष, डॉ. शिवानी ने बच्चों के नेत्र और दांतों की जांच और प्रमोद ने बच्चों के अंदर खून की जांच की, जिन बच्चों में खून की कमी पाई गई उन्हें दवाइयां सीएमओ ऑफिस की ओर से वितरित की गई, जिन बच्चों की आंखें कमजोर हो रही हैं। उन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी गई, जिन बच्चों की आंखों की मांसपेशियां कमजोर हो रही हैं। उन्हें आंखों में डालने के लिए दवाई दी गई। प्राचार्य सुनीता खासा ने सीएमओ ऑफिस से आए सभी डॉक्टरों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. दीपिका, संतोष, यूथ रेडक्रॉस काउंसलर, डॉ. अनीता गुलिया, संगीता यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें