रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल अस्पताल में एनीमिया नियंत्रण अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य लोगों को खून की कमी के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना रहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने अभियान के तहत एनीमिया के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। लोगों को संतुलित आहार, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूक किया गया।