पुरीधाम धर्मशाला में आयोजित आत्ममंथन शिविर में मौजूद लोकोपासना न्यास के पदाधिकारी। स्रोत न्या
- फोटो : संवाद
रोहतक। लोकोपासना न्यास के अध्यक्ष सतीश सिन्धवानी ने कहा कि समाज को देश के विभाजन के कारणों पर मंथन करना चाहिए। पूर्वजों ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व त्याग किया। नई पीढ़ी को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि उनके पूर्वजों ने कितने कष्टों को सहकर अपने परिवार को संभाला था। वे रविवार को पुरी धाम धर्मशाला में आयोजित आत्म मंथन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि न्यास की ओर से हर वर्ष विभाजन की वर्षगांठ पर समाज जागरण के उद्देश्य से आत्म मंथन दिवस का आयोजन किया जाता है। विभाजन का दंश आज तक कई परिवार झेल रहे हैं। संवाद