44...महिला प्रोफेसर को न्याय दिलवाने के लिए एमडीयू प्रशासन का पुतला फूंक विरोध जताते विभिन्न छ
रोहतक। एमडीयू के दयानंद चौक पर बुधवार को विवि प्रशासन का पुतला फूंक कर महिला प्रोफेसर को न्याय दिलाने के लिए बाहरी एजेंसी से जांच की मांग की। डॉ. आंबेडकर मिशनरीज विधार्थी एसोसिएशन (एएमवीए) अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया ने बताया कि विवि प्रशासन को ध्यान देना चाहिए कि महिला प्रोफेसर ने प्रशासन को शिकायत पत्र दिया ही नहीं है। इस मामले में राज्यपाल, सीएम नायब सैनी, महिला आयोग या जिस भी जांच एजेंसी को शिकायत दी है, वह निष्पक्ष जांच कराएं। संवाद