फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निर्वाचन कार्यालय की टीम ने काॅलेज का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के निरीक्षण के लिए झज्जर निर्वाचन कार्यालय की टीम ने दौरा किया। प्राचार्य दलबीर सिंह हुड्डा के निर्देशन और प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। टीम ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की उपयोगिता एवं प्रक्रिया समझाई। प्राचार्य ने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आह्वान किया। नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ने पंजीकरण एवं संशोधन की जानकारी दी। निर्वाचन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सवीन ने अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें