फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के माता दरवाजा चौक पर बलबीर (62) की सड़क हादसे में मौत हो गई। डिपो से राशन लेकर घर जा रहे वृद्ध को सड़क पार करते समय फॉर्च्यूनर कार चालक ने टक्कर ने मार दी। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। पुराना सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे कबीर कॉलोनी निवासी बलबीर राशन लेकर घर जा रहे थे। माता दरवाजा चौक पर एक फॉर्च्यूनर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें