फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक से बिल वसूलकर खुद प्रयोग की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के दो ईपे बिल कर्मचारियों ने ग्राहक से बिल वसूल कर राशि खुद प्रयोग कर ली। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। निगम के एसडीओ संजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि ईपे कंपनी के दो सदस्यों ने निगम की बिल राशि ग्राहक से वसूलने के बाद इसे खुद प्रयोग कर लिया। यह राशि निगम कार्यालय में जमा नहीं कराई गई। इसमें खेरड़ी मोड़ निवासी अमित व निगाना का प्रवीण शामिल है। इस संबंध में मुख्यालय को भी सूचित कर दिया गया है। सबूत के लिए ग्राहक की सूचना पत्र के साथ भेजी गई है। ग्राहक ने अपने बिल की राशि का भुगतान कर दिया है। इसके बावजूद उतनी ही बिल राशि दिखाई गई है। भुगतान के बावजूद बिल राशि के बने रहने के चलते यह गड़बड़ी सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें