फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 17 मई को रोहतक आएंगे अमित शाह, तलाशा जा रहा बड़ा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 मई को रोहतक आएंगे। मैदान तय करने के लिए रविवार शाम को प्रदेश कार्यालय में पार्टी की बैठक हुई। पुराने आईटीआई ग्राउंड की तरह बड़े मैदान की तलाश की जा रही है। इसमें जाट काॅलेज का मैदान भी हो सकता है।
विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश इकाई ने केंद्र के पास रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृहमंत्री अमित शाह की रैली की मांग की गई थी। ऐसे में झज्जर में गृहमंत्री व रोहतक में प्रधानमंत्री की रैली करवाई जाए, लेकिन केंद्र की तरफ से बताया गया कि एक लोकसभा क्षेत्र में एक ही बड़ी रैली संभव है। ऐसे में झज्जर के बजाय रोहतक में गृहमंत्री अमित शाह की रैली कराने पर सहमति बनी है, जबकि झज्जर व कोसली को एक साथ कवर करने के लिए किसी अन्य नेता का कार्यक्रम तय हो सकता ह। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 14 मई को रोहतक आ सकते हैं। अभी उनकी जनसभा कहां होगी, तय नहीं हुआ है।
कलानौर में होगी आज भाजपा की विजय संकल्प रैली
भाजपा की तरफ से कलानौर में सोमवार को विजय संकल्प रैली होगी, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल संबोधित करेंगे। इससे पहले गढ़ी सांपला-किलोई में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ही जनसभा हो चुकी है, जबकि मुख्यमंत्री नायब सैनी व रोहतक शहर में विजय संकल्प रैली में शिरकत की थी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रोहतक शहर की रैली में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें