संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले के गांव सुंडाना में वीरवार को दंगल का आयोजन किया गया। यह दंगल ग्राम कल्याण सभा सुंडाना की ओर से खेल स्टेडियम में आयोजित किया गया। सुबह 8 से 9 बजे तक खिलाड़ियों का वजन किया गया, इसके बाद दंगल शुरू हुआ। अंडर-20 हैवी वेट में अमन प्रथम, दिशांत द्वितीय व संजू तृतीय रहे। हैवीवेट में पहला इनाम 31 हजार, दूसरा 21 हजार व तीसरा इनाम 11 हजार रुपये दिया गया। अंडर-20 में 70 किलोग्राम में अश्वनी ने प्रथम, कपिल ने द्वितीय व अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें पहला 21 हजार, दूसरा 11 हजार व तीसरा पांच हजार रुपये दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि रविंद्र ढाका व एएसआई जोंगेंद्र ढाका ने शिरकत की।