फोटो 3जय जितेन्द्र सेवा समिति के चुनाव प्रक्रिया में मौजूद समिति के सदस्य। स्रोत प्रवक्ता
- फोटो : news
नारनौल। शहर के आदर्श नगर स्थित हीरा बाबा की धर्मशाला में पूर्व स्टेशन मास्टर पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें जय जितेंद्र सेवा समिति के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। अमन मित्तल को समिति का अध्यक्ष, ब्रह्मदत्त को उपाध्यक्ष, अनिल मीणा को सचिव, भूप सिंह भारती को प्रेस प्रवक्ता, पवन शर्मा को कोषाध्यक्ष, मोहर सिंह को प्रचार मंत्री, जयसिंह यादव को सलाहकार, हरि मोहन को संगठन मंत्री, रवींद्र यादव को संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर सुरेश कुमार, ताजपाल यादव, हरभगवान आर्य, राकेश यादव, रोशन लाल, महेश कुमार, रिंकू अग्रवाल, राजपाल, अनुज आदि मौजूद रहे।