फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अमन दुहन ने बॉक्सिंग में किया कॉलेज का नाम रोशन

Sun, 07 Jan 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
File 001 कालेज प्राचार्य डॉ नरेश कुमार दुआ के साथ मौजूद अमन दुहन।
विज्ञापन
कलानौर। सत जिंदा कल्याणा महाविद्यालय कलानौर के बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र अमन दुहन ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है । गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता 1 जनवरी से 5 जनवरी 2024 तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई। कॉलेज पहुंचने पर अमन दुहन का भव्य स्वागत किया । प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने शारीरिक विभाग के प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार व विजेता छात्र को बधाई देते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बताया कि खेलो इंडिया गेम, जोकि गुवाहाटी में होने हैं, उसके लिए कॉलेज के विद्यार्थी अमन का चयन भी हुआ है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें