रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक में 27 अप्रैल 2024 को पूर्व छात्रा मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में पुराने बैचमेट्स, फैकल्टी और दोस्त से मिलेंगे और पुरानी यादों को ताजा करेंगे। प्राचार्य डॉक्टर रश्मि लोहचब ने बताया कि एलुम्नाई मीट के आयोजन के लिए महाविद्यालय में विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है। जोकि अपनी तैयारियां करने में जुट गई हैं। प्राचार्य ने बताया कि एलुम्नाई मीट के लिए विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज को इसमें शामिल किया जाएगा। एलुम्नाई कमेटी की इंचार्ज डॉक्टर कुसुम लता ने बताया कि इस पूर्व छात्रा मिलन समारोह का आयोजन ड्यूल मोड में किया जाएगा, इसमें छात्राएं अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से इस समारोह में शिरकत कर सकती हैं। साथ ही अपने विचारों को सभी के साथ साझा कर सकती हैं। इस समारोह में शामिल होने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, इसको ज्वाइन करने पर छात्राएं ऑनलाइन इस एलुम्नाई मीट में शामिल हो सकती हैं। इसके लिए छात्राएं रजिस्ट्रेशन कराकर भी कार्यक्रम का हिस्सा बन सकती हैं। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू होगा।