20सीटीके18...सोनीपत रोड सेक्टर दो के पास पल्टी कार। संवाद
रोहतक। जेएलएन नहर की बाई पटरी पर तेज रफ्तार ऑल्टो संतुलन बिगड़ने से पलटते हुए झोपड़ी में जा घुसी। वहां बैठी एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई। वहीं, आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अभी जांच की जा रही है और पीड़ितों की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।
अर्बन स्टेट पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह जवाहर लाल नेहरू नहर की पटरी पर सोनीपत की ओर से एक ऑल्टो कार आ रही थी। चालक का संतुलन बिगड़ने से कार पलटते हुए झोपड़ी में जा घुसी। इससे बुजुर्ग महिला प्रेम, धर्मवीर व अनिल चोटिल हो गए। आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, आरोपी चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अभी पीड़ितों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। गाड़ी नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।