फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP-JJP: 'कड़वाहट पैदा होती है तो खुशी से अलग हो जाएंगे', गठबंधन को लेकर ऐसा क्यों बोले दुष्यंत चौटाला, जानें

Sat, 10 Jun 2023 11:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को स्थिरता व स्थिर सरकार देने के लिए गठबंधन किया था। अब गठबंधन अच्छे से चल रहा है। आने वाले समय में तय होगा कि दोनों पार्टियां मिलकर क्या निर्णय लेती हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेजेपी और बीजेपी के लिए गठबंधन मजबूरी नहीं है। हरियाणा को विकास की राह पर लेकर चलना दोनों पार्टियों का कर्तव्य है। न ही बीजेपी अपनी जिम्मेवारी से पीछे हट सकती और न ही जेजेपी। यह बात उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिला विकास भवन के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन


इच्छा यही है कि दोनों पार्टियां एक साथ मिलकर चुनाव लड़ें- दुष्यंत चौटाला
हालांकि उन्होंने सूरजखुखी पर किसानों पर कुरुक्षेत्र में हुए लाठीचार्ज, जजपा विधायक रामकरण काला के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के मामले में चुप्पी साध ली और कोई जवाब नहीं दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को स्थिरता व स्थिर सरकार देने के लिए गठबंधन किया था। अब गठबंधन अच्छे से चल रहा है और आगे भी इसी तरह चलता रहेगा। हमारी तो इच्छा यही है कि दोनों पार्टियां एक साथ मिलकर चुनाव लड़ें।

पुलिस इस मामले में अपनी कार्रवाई निरंतर कर रही है
लेकिन आने वाले समय में तय होगा कि दोनों पार्टियां मिलकर क्या निर्णय लेती हैं। किस समय वह बदल जाएं, उस बात पर कुछ कहा नहीं जा सकता। इसकी अभी घोषणा नहीं की जा सकती। फिलहाल दोनों पार्टियां एक साथ मिलकर प्रदेश में विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही हैं। पहलवानों की बात करें तो उन्होंने कहा कि आप और हम क्या कर सकते हैं, पुलिस इस मामले में अपनी कार्रवाई निरंतर कर रही है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा के शासनकाल में लिए गए कर्ज को कम किया है। वर्तमान सरकार में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिल रहा है। इससे लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें