महम। फरमाना में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के कारण एक व्यक्ति ने मारपीट के आरोप के चलते पिता पुत्र पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस में दी शिकायत में रामफज ने बताया कि उसका जमीन के बंटवारे को लेकर उसके चचेरे भाई के साथ विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 24 जून को शाम साढ़े नौ बजे जब वह अपने घर के बाहर गली में बैठा हुआ था तो उसके साथ उसके चाचा व चचेरे भाई ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो चचेरे भाई ने पास में पड़ी ईंट से उस हमला कर दिया। इसमें उसके पिता ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने रामकुवार व उसके बेटे बिजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद