झज्जर। बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में राष्ट्रीय पर्यावरण प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन योद्धा टीम की बैठक राष्ट्रीय संयोजक कमल सिंह यादव व जिलाध्यक्ष सत्यवीर आर्य की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने शिरकत की। भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा व कमल यादव ने कहा कि हरियाणा और केरल ही देश के ऐसे राज्य हैं, जहां पर वन को बढ़ावा देने के लिए योजना चलाई जा रही है। सरकार ने प्रदेश में 70 वर्ष से अधिक आयु के पेड़ों की पेंशन शुरू की है। जागरूकता के अभाव में काफी किसान जो हरियाणा सरकार की प्राण वायु देवता योजना है। इसके योजना के पात्र है, वह अब तक वंचित रहे है जबकि पूरे हरियाणा में लगभग 3940 पेड़ों की पेंशन बनाई गई है। यह अपर्याप्त है। पूरे हरियाणा में लगभग सरकारी व गैर सरकारी सवा चार करोड़ पेड़ है। इसमें से लगभग 30 लाख पेड़ विभाग की योजना की शर्तें पूरे करते है। राज्य में सबसे ज्यादा पेड़ों की पेंशन रेवाड़ी जिले की 641 व सबसे कम पलवल जिले की 30 पेड़ों की बनी हुई है। इन जिलों की जाटी या जंड वृक्ष विरासत धरोहर के रूप में मिले हैं। इस पेड़ को इन जिलों का चंदन घोषित किया जाएए।सतीश इस अवसर पर प्रेम धनखड़, कुलदीप दरोगा, हवा सिंह, रमेश कटारिया, रविंद्र, सुरेंद्र सोनी, मोनू कादयान, महाबीर, श्रीभगवान, रवि, प्रवीण मौजूद रहें।