09jjrp14 झज्जर क्षेत्र के गांव डावला में घर में आग लगने के घर की हुई खस्ता हालत।संवाद
डावला गांव में रविवार सुबह घर के चौराहे पर चाय बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। इससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहयोग की मांग की है।
डावला गांव निवासी सोमवीर ने बताया कि रविवार सुबह उसकी मां सुगनी गैस सिलिंडर पर उसके बच्चे को लेकर चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर में लीकेज होने की वजह से उसमें आग पकड़ ली। आग लगते ही उसकी मां बच्चे को लेकर बाहर की तरफ दौड़ आई। इस दौरान सिलिंडर फट गया और आग धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। आग लगने से घर में रखा बेड, संदूक, अलमारी, पंखा, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, बिस्तर, कपड़े सब कुछ जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था।