फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी स्टेटस रिपोर्ट

Fri, 12 Jun 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एआईपीएमटी परचा लीक मामले में रोहतक पुलिस शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट में अब तक गिरफ्तार 24 आरोपियों से पूछताछ का ब्यौरा, उनके बयान और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी डाली हैं।

इधर, अलग-अलग प्रदेशों में गई पुलिस की तीन टीमें भी बृहस्पतिवार देर रात वापस लौट आईं।

अभी तक गिरोह का सरगना मदीना निवासी रूप कुमार दांगी पुलिस के हाथ नहीं आया है। वहीं, बृहस्पतिवार को मामले में कोई नई गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई। जांच टीम के मुखिया डीएसपी अमित भाटिया ने मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिए पुलिस ने अपनी तरफ से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर ली है। शुक्रवार को कोर्ट के जो भी आदेश होंगे, उस हिसाब से काम किया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 12 जून तक के लिए टेस्ट के रिजल्ट पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें