रोहतक। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने पोस्ट ग्रेजुएट विषयों की प्रवेश परीक्षा के लगातार चौथे दिन छात्रों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाया। छात्र नेता उमेश मौर्य ने कहा कि एआईडीएसओ के कार्यकर्ताओं ने छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने गेट नंबर एक नही खोला इस वजह से छात्रों व उनके अभिभावकों को परेशानी हुई। विश्वविद्यालय में आज भूगोल, सांख्यकी, एजुकेशन, अर्थशास्त्र, योगा, लाइब्रेरी साइंस विषयों की प्रवेश परीक्षा हुई। हेल्प डेस्क में मनीषा, सचिन चहर, कुश, मनीष, नेहा व अन्य छात्रों ने हिस्सा लिया।