रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में प्रधान रामबीर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अहीरवाल के नेता को ही मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई।
सभा के प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने बताया कि बैठक में हरियाणा विधानसभा 2024 के चुनाव परिणाम बारे विशेष चर्चा की गई। क्षेत्र के सभी 10 नवनिर्वाचित विधायकों को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी गई। प्रो. सतीश ने बताया कि सभी सदस्यों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि अहीरवाल ने 2014 में 11 में से 11 सीट व 2019 में 11 में से 9 सीट जीताकर भाजपा सरकार बनवाने में विशेष भूमिका निभाई है। इस बार 2024 में भी एक बार फिर 11 में 10 सीट जीतकर अहीरवाल क्षेत्र भाजपा सरकार के गठन में अहम योगदान निभा रहा है।
सभा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल के गठन में अहीरवाल को मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण पद देकर इस क्षेत्र को पुरस्कृत किए जाने की मांग की है।