फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अहीर रेजिमेंट रथ यात्रा के झज्जर पहुंचने पर हुआ स्वागत

Thu, 24 Oct 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24jjrp02- झज्जर। झज्जर पहुंचने पर यात्रा का स्वागत करते यादव महासभा के सदस्य। स्त्रोत- आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। गुजरात के सूरत से शुरू हुई मिशन अहीर रेजिमेंट रथ यात्रा झज्जर पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर निजी पैलेस में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के प्रांतीय अध्यक्ष राव धर्मपाल, अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के जिला अध्यक्ष प्रधान वीरेंद्र दरोगा ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व सूरत गुजरात से हरीश अहीर और उत्तम अहीर ने किया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा अहीर रेजिमेंट महामहिम के लिए खेड़की दोला से 11 अगस्त को शुरू की गई। उन्होंने बताया कि हमारा मिशन सक्रिय है और पूरे हरियाणा के गांव-गांव जाकर अहीरों को एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर बाबू राज बहादुर यादव, खातीवास से राजेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें