29सीटीके31..अग्रसेन नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की बैठक क
रोहतक। अग्रसेन नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग ने की। 3 अक्तूबर को अग्रसेन जयंती मनाने का फैसला लिया।
ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश जैन के मार्गदर्शन में अग्रसेन जयंती समारोह मनाया जाएगा। वैश्य शिक्षण संस्थानों में मेगा रक्तदान शिविर, निबंध, भाषण, मेहंदी, पोस्टर प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत एक ईंट-एक रुपया को मुख्य रूप से दर्शाया जाएगा। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर एप्रोच रोड पर भंडारा लगेगा। 3 अक्तूबर को एक ईंट-एक रुपया चौक पर डॉ. परमानंद महाराज ध्वजारोहण कर जयंती का शुभारंभ करेंगे। अनाज मंडी में 151 दंपति हवन करेंगे। मुख्य यजमान विनोद जैन व सुनील जैन रहेंगे।
महाआरती महाराजा अग्रसेन मंदिर में आयोजित होगी। भिवानी स्टैंड पर रक्तदान शिविर, बाबरा चौक पर हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा। शाम चार बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बजरंग दास ने कहा कि मंदिर निर्माण के बाद अग्रोहा धाम से वे स्वयं जोत लेकर पदयात्रा से रोहतक अग्र कुलदेवी लक्ष्मी मंदिर पहुंचेंगे। इस मौके पर राजीव जैन, ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, नरेश गोयल, आशीष मित्तल, देशराज बंसल, परम भूषण आर्य, नीरज बंसल, सुनील जैन समेत अनेक लोग मौजूद रहे।