रोहतक। कड़ाके की ठंड का फायदा उठाकर चोर शहर के बाजारो में दुकानों को निशाना बना रहे हैं। एक रात पहले सब्जी मंडी में चोर पांच दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान निकाल कर ले गए थे। रविवार की रात पालिका बाजार और रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया गया।
माॅडल टाउन निवासी सुशील ने बताया कि उसकी पालिका बाजार में गुंजन मेडिकल स्टोर के नाम से दवाइयों की दुकान है। रविवार रात आठ बजे अच्छी तरह से दुकान बंद करके गया था। सोमवार सुबह साढे़ 9 बजे आया तो दुकान का शटर व ताले टूटे मिले। अंदर सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर गायब थी। साथ ही काउंटर में बनाए गए गल्ले से 10,20 व 50 रुपये के नोट करीब ढाई हजार के नोट गायब मिले।
नकदी के साथ चोर ताले भी उठाकर ले गए :
रेलवे रोड निवासी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे मेडिकल स्टोर को बंद करके गया था। सुबह आया तो ताले टूटे मिले। अंदर गल्ला खुला हुआ था। अंदर से पांच हजार की नकदी गायब मिली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। चोर ताले भी उठाकर ले गए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
एक रात में टूटे पुरानी सब्जी मंडी में पांच दुकानों के ताले
इससे पहले चोर, सब्जी मंडी में एक ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान निकाल कर ले गए। दुकानदार धीरज ने बताया कि पहले सब्जी मंडी में पुलिस चौकी थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने छह माह पहले चौकी खत्म कर दी। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए।
....
वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त पुलिस
उधर, पुलिस एक सप्ताह से वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त है। मंगलवार को एमडीयू का दीक्षांत समारोह है, इसमें उप राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे। शनिवार और रविवार को पुलिस लगातार सुरक्षा के चौक-चौबंद करने में व्यस्त रही। इसका फायदा उठाकर चोर दो दिन से वारदात चोरी की वारदात अंजाम दे रहे हैं।
....
वर्जन
ठंड बढ़ने के साथ रात के समय आम लोगों का आवागमन कम हो जाता है। चोर इसका फायदा उठाकर वारदात अंजाम दे रहे हैं। पुलिस रात की गश्त बढ़ाए। राइडर के अलावा पीसीआर बाजारों में लगातार गश्त करें। - गुलशन निझावन, प्रधान, पालिका बाजार एसोसिएशन