फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रॉपर्टी डीलर के फार्म हाउस पर हवाई फायरिंग, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। खंड के गांव लाहली नजदीक चौधरी बंसीलाल स्टेडियम के नजदीक रोहतक-भिवानी मार्ग स्थित फार्म हाउस में हवाई फायरिंग करने व व्यापारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

यशभूषण जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रोपटी डीलर का काम करता है। उसने चौधरी बंशीलाल स्टेडियम गांव लाहली के पास भिवानी रोहतक रोड पर 2 एकड़ जमीन में फार्म हाउस बना रखा है, जिसमें 4 कर्मचारी कार्यरत हैं। रविवार रात करीब 10 बजे वह अपने फार्म हाउस से अपने घर के लिए चला गया था। उस समय उसका इलेक्ट्रीशियन साहिल निवासी मोखरा रात में निगरानी के लिए फार्म हाऊस में मौजूद था। बाकी कर्मचारी घर पर जा चुके थे। रात्रि लगभाग 12 बजे साहिल ने फोन करके बताया कि 2 लड़के मोटरसाईकिल पर फार्म के मैन गेट पर आये और उन्होंने कहा कि लालाजी को कहना कि उसको गोली मारेंगे। इतना कहने के बाद बाईक चला रहे लड़के ने अपने हथियार को ऊपर उठाते हुए एक फायर किया और मोटरसाईकिल घुमाकर रोहतक की तरफ चले गए। इसके बाद वह फार्म हाउस पहुंचा और साहिल से बातचीत की। उन्होंने मोनू निवासी कलानौर पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
वर्जन
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत दी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस युवक के खिलाफ शिकायत दी गई है, जल्द ही उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर सिंह, थाना प्रभारी कलानौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें