11जेएनडी11-अधिवक्ता यशवंत सिंह रेढू।
जींद। जिला बार के अधिवक्ता यशवंत रेढू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह बार में 40 सालों से काम कर रहे थे। उनके निधन पर बार एसोसिएशन ने शोक प्रकट करते हुए वर्क सस्पेंड रखा। दालमवाला निवासी 70 वर्षीय यशवंत रेढू का रविवार को निधन हो गया था। इस दौरान प्रधान अधिवक्ता विकास लोहान ने बताया कि यशवंत रेढू बेहद नेक इंसान थे। उनके अंदर कार्य करने का जज्बा था। 70 साल होने के बाद भी उनका अदालत में आना-जाना लगा रहता था। संवाद