फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने परिवारों के लिए स्मार्ट ऊर्जा विकल्प अपनाएं : प्रो. मीनाक्षी

Wed, 23 Apr 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22सीटीके34-एमडीयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग में शपथ लेते​ ​शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के पर्यावरण विज्ञान विभाग में मंगलवार पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने पृथ्वी संरक्षण की शपथ ली। प्रो. मीनाक्षी नांदल ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 पृथ्वी दिवस की 55वीं वर्षगांठ है। उन्होंने अक्षय ऊर्जा संसाधनों के महत्व पर जोर दिया और अपने परिवारों के लिए स्मार्ट ऊर्जा विकल्प अपनाएं, ताकि हम 2030 तक स्वच्छ ऊर्जा को तिगुना कर सकें। प्राध्यापिका प्रो. रचना भटेरिया और डाॅ. बबीता खोसला ने इस कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन किया। इस कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें