फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन विचार अपनाएं और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ें : कुलपति

विज्ञापन
बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी - फोटो : बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचएल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रतिस्पर्धा, नई शिक्षा नीति (NEP), और डिजिटल युग में शिक्षा के बदलते स्वरूप पर गहन चर्चा की गई। कुलपति डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा समाज के विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्रों को नवीन विचार अपनाने और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. जगदीश भारद्वाज ने कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही है। बाबा मस्तनाथ आयुर्वेदिक कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय दहिया ने कहा कि शिक्षा नीति एवं सामाजिक जीवन के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के डीन डॉ. नीरज खरे और डॉ. प्रीति सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें