फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव मुक्ति के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं : डाॅ. राजेश

Wed, 13 Mar 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग में मेडिटेशन सत्र कार्यक्रम आयोजित हुआ। पर्यावरण विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. राजेश धनखड़ ने व्याख्यान की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। डाॅ. राजेश धनखड़ ने कहा कि वर्तमान दौर में विद्यार्थी जीवन में तनाव एक गंभीर समस्या एवं चुनौती है। उन्होंने कहा कि तनाव से मुक्ति के लिए विद्यार्थी स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
विज्ञापन

सेवानिवृत प्रोफेसर डाॅ. अजीत सिंह राणा ने बतौर मुख्य वक्ता मेडिटेशन सत्र का संचालन किया। उन्होंने तनाव प्रबंधन में मेडिटेशन की महता को अहम बताया और मेडिटेशन के सही तौर-तरीकों की व्यावहारिक जानकारी दी। मौके पर डाॅ. रचना भटेरिया, डाॅ. मीनाक्षी नांदल, डाॅ. सुनील कुमार व डाॅ. गीता आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें