सत जिन्दा कल्याणा कालेज मुख्य द्वार
कलानौर। ब्लॉक के एकमात्र राजकीय सहायता प्राप्त सतजिंदा कल्याणा पीजी (एसजेके) कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। वर्ष 1971 में स्थापित यह महाविद्यालय पिछले 55 वर्षों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। वर्तमान में यहां बीए, बीकॉम, बीसीए, बीएससी (नॉन मेडिकल), एमए भूगोल, एमकॉम और एपीजीडीसीए पाठ्यक्रम संचालित हैं। संवाद