फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चलाने की इच्छुक महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देगा प्रशासन : डीसी

Thu, 14 Dec 2023 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
अ​धि​कारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त अजय कुमार। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर में महिलाओं को सुरक्षित यातायात सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए हैं। ऑटो रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलाओं को प्रशासन निशुल्क प्रशिक्षण देगा। वह ऑटो यूनियन या प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव कार्यालय में नामांकन करवा सकती हैं। बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उपायुक्त अजय कुमार ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ऑटो रिक्शा चलाने की इच्छुक महिलाओं को निशुल्क चालक प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा, साथ ही ऐसी महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस भी बनाए जाएंगे। महिलाओं द्वारा चालित ऑटो रिक्शा में बैठकर महिलाएं स्वयं को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। शहर में महिला चालकों द्वारा गुलाबी ऑटो चलाए जा रहे हैं। उन्होंने महिला ऑटो चालकों से बातचीत भी की और इच्छुक महिलाओं को प्रोत्साहित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी हिमांशु गर्ग ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से शहर में संचालित किए जा रहे ऑटो रिक्शा को पंजीकरण संख्या सहित टोकन दिए जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों को समय-समय पर यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है। इस अवसर पर एएसपी मेधा भूषण, एसडीएम विवेक आर्य, आरटीए सचिव सुनील ढाका सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, ऑटो यूनियन के प्रतिनिधि और महिला ऑटो चालक उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें