फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पौधों को अपनाने, उनकी देखभाल की शपथ दिलाई

Wed, 02 Sep 2026 08:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखनमाजरा में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा अपनाएं, शपथ लें अभियान आयोजित हुआ। प्राचार्या इंदु सपरा ने इसका मार्गदर्शन किया। इको क्लब व सामाजिक आउटरीच समिति ने डॉ. प्रदीप मान और परवीन पुनिया के समन्वय में यह अभियान चलाया। प्राचार्या इंदु सपरा ने छात्राओं व संकाय सदस्यों को पौधों को अपनाने, उनकी सुरक्षा व देखभाल की शपथ दिलाई। सभी संकाय सदस्यों ने भी पौधे अपनाए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। परिसर में पौधों को टैग किया गया जिससे उनकी पहचान व वृद्धि की निगरानी सुनिश्चित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें