फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: संपत्ति आईडी स्वयं सत्यापित होने पर 31 तक मिलेगी अतिरिक्त छूट

Sat, 02 Dec 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 49- सोनीपत के गोहाना स्थित नगर परिषद में बनाए गए दो काउंटर पर संपत्ति आईडी ठीक कराते उपभोक
विज्ञापन
गोहाना। संपत्ति आईडी स्वयं सत्यापित करने वाले उपभोक्ताओं के लिए नगर परिषद ने अतिरिक्त छूट देने का निर्णय लिया है। एक तरफ उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक सौ फीसदी ब्याज में छूट मिलेगी। इसके अलावा 15 फीसदी कर पर छूट, 15 फीसदी कचरे के बिल पर छूट व 1 फीसदी पूरा कर भरने पर अतिरिक्त छूट दी जाएगी। वहीं संपत्ति आईडी की त्रुटियों को दूर करने के लिए नप परिसर में दो हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहां पर उपभोक्ता अपनी संपत्ति आईडी की त्रुटियों को ठीक करा सकते हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद में 33 हजार से अधिक संपत्ति आईडी है। जिनमें संपत्ति आईडी पर स्वयं सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड किया जाना है। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है और शिविर लगाकर उपभोक्ताओं के स्वयं सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड कराए जा रहे हैं, ताकि संपत्ति कर जमा कराने पर उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके। साथ ही नप में आने वाले उपभोक्ताओं को भी संपत्ति आईडी की त्रुटियों को ठीक कराने वा स्वयं सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नप के अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ता नप के पोर्टल पर स्वयं भी अपनी संपत्ति आईडी को सत्यापित कर सकते हैं।

संपत्ति आईडी की त्रुटि को ठीक करवाने के बारे में पोर्टल पर स्वयं सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करने पर नप की तरफ से अतिरिक्त छूट दी जा रही है। उपभोक्ता संपत्ति आईडी की त्रुटियों को ठीक करा स्वयं सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करें और दी जाने वाली छूट का लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें