फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में सड़क किनारे वाहन खड़ा किया तो होगी कार्रवाई: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सर्दी के मौसम में बढ़ती धुंध और कोहरे के चलते सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी वाहन चालक रात के समय मुख्य सड़कों, राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों और आउटर बाईपास पर वाहन खड़ा न करे। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने वाहन चालकों से धुंध में धीमी गति से वाहन चलाने, लो-बीम या फॉग लाइट का प्रयोग करने और आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने हाई-बीम लाइट, अनावश्यक ओवरटेक और नशे में वाहन चलाने से बचने की सलाह दी। साथ ही सुबह घनी धुंध में अनावश्यक यात्रा न करने और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें