फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तेज आवाज वाली बाइक के खिलाफ होगी कार्रवाई

Mon, 14 Oct 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 11रेवाड़ी। एक बुलेट बाइक में लगा मॉडिफाइड साइलेंसर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बे में इन दिनों तेज आवाज वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के चलते लोगों को परेशानी होती है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी बाइक लेकर चलने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की योजना बनाई है।
तमाम युवक अपनी बुलेट बाइक में तेज आवाज देने वाले साइलेंसर लगवा लेते हैं। ऐसी मोटरसाइकिलों से पटाखे की तरह तेज आवाज निकलते हैं जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे घबरा जाते हैं। ऐसे में हादसे का डर बना रहता है। ऐसे बाइक सवारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को करती है लेकिन इस पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो पाता है।
विज्ञापन


कोई भी बड़ी कंपनी मॉडिफाइड साइलेंसर नहीं बनाती लेकिन बाजार में कई मॉडिफाइड साइलेंसर बिक रहे हैं। इनकी कीमत 1500 से 5000 रुपये या इससे अधिक तक हैं। फिटिंग चार्ज अलग से 100 से 250 रुपये देना पड़ता है। पहले 150 सीसी की बुलेट, अपाचे, पल्सर, एवेंजर जैसी बाइक में ही फिट की जाती थी, लेकिन अब 100 या 110 सीसी की बाइक में भी इसे लगाया जा रहा है। ऐसे साइलेंसर से तेज आवाज निकलती है। तेज आवाज सेहत के लिए नुकसानदायक है। मॉडिफाइड साइलेंसर से 120 डेसीबल की आवाज निकलती है जिससे कान का पर्दा फट सकता है। कान में सीटी बजने जैसी आवाज आने लगती है। आदमी बहरा भी हो सकता है।
विज्ञापन


वर्जन:

ट्रैफिक पुलिस ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। तेज आवाज वाली बाइकों को लेकर चलने वाले लोग पुलिस से बचकर निकलने का प्रयास करते हैं। जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।-दिलीप, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें