फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार साल में बरामद किए पांच लाख के मादक पदार्थ नष्ट कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस विभाग की ओर से रोहतक में दो साल में पकड़े गए करीब 10 लाख रुपये के मादक पदार्थों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में नष्ट कराया गया। इसे नष्ट करने के लिए पहले से एक कमेटी का गठन किया गया था। यह मादक पदार्थ साल-2022 और 2023 में पकड़े गए थे।
विज्ञापन

दरअसल, रोहतक में दो वर्षों के दौरान 58 मामले सामने आए थे। इनमें रोहतक पुलिस द्वारा अलग-2 आरोपियो से भारी मात्रा में मादक पदार्थो बरामद किए गए थे। शुक्रवार को 48 मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है। इनमें 7.8 किग्रा- चरस, 07 ग्राम-स्मैक, 75 किग्रा गांजा, 2 किग्रा- ट्रामाडोल– सीरप कैप्सूल-576 और 866 इंजेक्शन शीशी और बोतल इंजेक्शन-10412 जब्त की गई थी। इन सभी को एडीजी कृष्ण कुमार राव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। एडीजी ने बताया कि इस कार्य के लिए टीम गठित की गई थी। जो गांव बालंद (रोहतक) स्थित एम/एसएसडी बायो मैडिकल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक चरखी-दादरी पूजा वशिष्ठ, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रवि खुंडिया आदि मौजूद रहे है।

शराब को निर्धारित रूट और समय से न पहुंचाया तो चालक पर केस
रोहतक। सरकारी दुकान पर पहुंचाने के लिए ले जाई जा रही शराब की 800 पेटी को समय से न पहुंचाने पर कैंटर चालक पर केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आबकारी विभाग ने की है। अर्बन एस्टेट प्रभारी निरीक्षक परमजीत कौर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शराब की एक खेप को लेकर एक चालक चांदी गांव निवासी राजेश गोहाना से रोहतक आ रहा है। पुलिस ने सेक्टर-6 में नाकाबंदी की तो उसे रोक लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि जिस रूट से उसे जाना था और जिस समय पर पहुंचना था, वह कुछ भी मैच नहीं कर रहा है। इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी गई तो उन्होंने चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें