फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों पर हमला करने वाले पर हो कार्रवाई : जयकुंवार दहिया

विज्ञापन
01सीटीके14..रोडवेज बस अड्डे पर बैठक करते हरियाणा रोड़वेज वर्कर्स यूनियन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की डिपो कमेटी ने मंगलवार को आपातकालीन बैठक की। बैठक सोमवार सांपला बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट मामले को लेकर की। अध्यक्षता डिपो प्रधान नरेश सिवाच और संचालन डिपो सचिव व राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने किया।
विज्ञापन

डिपो कमेटी के उपप्रधान प्रदीप हुड्डा ने कहा कि हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों के साथ पहले भी कई बार झगड़ा हुआ है, जिससे प्रशासन को अवगत कराया है। सांपला, महम और कलानौर बस स्टैंड, रोहतक डिपो की इकाई है। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने मांग की है कि सभी बस स्टैंड पर पुलिस को तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें